फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे नाबालिगा को अगवा कर किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा दे नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

-थाना माडल टाऊन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज
-आरोपी की तलाश में कई जगहों पर छापामारी करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
माडल टाऊन इलाके में शादी का झांसा दे एक युवक ने नाबालिग को अगवा कर लिया। वह उसे अपने साथ ले गया और डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। आरोपी उसे दो दिन बाद छोड़ कर धमकियां देकर फरार हो गया। नाबालिग ने घर पहुंच इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत इसकी जानकारी थाना माडल टाऊन पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में बठिंडा के रहने वाले मोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी बेटी 17 साल की है। 4 फरवरी को उसकी बेटी अचानक लापता हो गई थी। उन्होंने तलाश शुरू की, लेकिन दो दिनों बाद उसकी बेटी लौट आई। उसने बताया कि आरोपी मोहित उसे शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर ले गया था। मगर आरोपी ने शादी नहीं की उल्टा डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कम किया। उसके बाद धमकाया कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। परिजनों ने फिर पुलिस को बताया। थाना माडल टाऊन में तैनात जांच अधिकारी किरणजीत कौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें