फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई के फॉर्म हाउस से चोरी करने वाले दस आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। एनआरआई के फार्म हाउस में चोरी करने वाले दस आरोपियों को थाना डेहलों की पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। इंस्पेक्टर मोहम्मद रशीद ने बताया कि 26 अप्रैल को राज कतना ने शिकायत दी थी कि उसकी बेटी निधि का गांव आलमगिर में फार्म हाउस है। निधि अपने पति के साथ दुबई में रहती है। उनके फार्म हारूस में चोरी हो गई है। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सबसे पहले तीर्थ सिंह को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद बाकी आरोपियों के नाम सामने आए। इस पर पुलिस ने अन्य आरोपी अमरदीप सिंह, जगतार सिंह, कुलदीप सिंह, बलजीत सिंह, गुरकिरत सिंह, जसवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, बलजीत सिंह और मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, उम्मीद है कि उनसे चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें