फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में पैसे जमा कराने जा रहे होजरी व्यापारी से लूटे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। दोस्त के साथ कार से मॉडल टाउन के दीप अस्पताल में पैसे जमा कराने जा रहे हौजरी व्यापारी हैबोवाल जस्सियां रोड स्थित सुनील पार्क निवासी सौरव मक्कड़ से बाइक सवार तीन लुटेरों ने शुक्रवार को एक लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों ने कूका लैबोरेटरी के पास रात साढ़े दस बजे वारदात को अंजाम दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो आरोपी उसमें कैद हो गए। पुलिस अब बाइक के नंबर से आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है। पुलिस ने सौरव मक्कड़ की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

होजरी व्यापारी सौरव मक्कड़ के मुताबिक उनके मामा माडल टाऊन के दीप अस्पताल में उपचाराधीन थे। वह अपने दोस्त तरुणदीप सिंह के साथ कार से अस्पताल में पैसे देने के लिए जा रहे थे। जब वह कूका लैबोरेटरी के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने कार का शीशा तोड़ हथियार दिखाकर पैसे लूट लिए और फरार हो गए। जब तक दोनों कुछ कर पाते आरोपी वहां से फरार हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। चौकी डीएमसी अस्पताल के इंचार्ज एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की थी। तीनों आरोपी उसमें कैद हो गए हैं। उनके बाइक का नंबर भी मिल गया है। सोमवार को आरटीओ दफ्तर से पता निकलवाकर आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें