घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। घर में चोरी के लिए घुसे युवक ने नाबालिग को अकेला देख दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। जब नाबालिग के पिता घर पहुंचे तो डरी हुई युवती ने सिर्फ चोरी के बारे में ही पिता को बताया। बाद में हिम्मत जुटा उसने सारी बात पिता को बताई। इसके बाद पिता ने इसकी शिकायत थाना डेहलों पुलिस को दी। पुलिस ने गांव मुकंदपुर के रहने वाले प्रदीप सिंह उर्फ मनु के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरु कर दी है।