फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ अकाली नेताओं पर पु लिस हिरासत में तश्दत की जांच करने पहुंची राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन


थर्ड डिग्री टार्चर के आरोपों की जांच करने पहुंची टीम
राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने वाले यूथ अकाली नेताओं ने लगाया था आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के बाद पुलिस हिरासत में यूथ अकाली नेताओं को थर्ड डिग्री टार्चर करने किए जाने के आरोपों की जांच करने के लिए राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन की टीम लुधियाना पहुंची। टीम ने निगम बिल्डिंग ब्रांच अधिकारियों से पूछताछ भी की है। क्योंकि निगम ने यूथ नेता गोशा के भाई की इमारत को भी तोड़ दिया था। वहीं कमीशन ने मीतपाल दुगरी और गोशा के बयान भी दर्ज किए हैं। बता दें कि 25 दिसंबर को यूथ अकाली दल के नेता मीतपाल सिंह दुगरी और गुरदीप सिंह गोशा ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोती थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करते गोशा को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मीतपाल दुगरी ने अदालत में जाकर सरेंडर किया था। दोनों ने अदालत में बयान दर्ज कराया था कि पुलिस हिरासत के दौरान उनसे मारपीट की गई। वही गोशा के भाई की बिल्डिंग पर नगर निगम ने कार्रवाई करते तोड़ा दिया था। इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन के पास की थी। इसके बाद कमीशन की टीम लुधियाना में जांच करने पहुंच गई है। टीम नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के पास से पूरी जानकारी ले रही है। मीतपाल सिंह दुगरी ने बताया की राष्ट्रीय मानव अधिकार की टीम ने उनको बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। कमीशन के सदस्यों को पूरे मामले की जानकारी दी है। उन्हें कानून पर भरोसा है। राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन की टीम सच्चाई सामने लेकर आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें