फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो काबपोश बाइक सवारों ने महिला का पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकसवार दो लुटेरों ने महिला से पर्स लूटा
विज्ञापन

बरनाला। गीता भवन मंदिर के पास से 2 नकाबपोश बाइक सवार युवक महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। थाना सिटी नंबर एक ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला के पति रणजीत दादू ने बताया कि उसकी पत्नी अन्य महिलाओं के साथ बाजार घर जा रही थी। गीता भवन मंदिर के पास बाइकसवार दो नकाबपोश लुटेरोें ने पत्नी से पर्स छीन लिया। पर्स में 10 हजार रुपये, मोबाइल था। मंगलवार को इस मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ होती है। लोग लाइनों में खडे़ होकर अपनी बारी पर माथा टेकते हैं। यहां कोई भी सुरक्षा का इंतजाम नहीं होता। इसी तरह बाला जी मंदिर धनौला, माता चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों का तांता लगता है, वहां भी कोई सुरक्षा के इंतजाम नही होते। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि मंदिरों पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें