फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े सिलेंडरों में से गैस निकाल भरता था छोटे सिलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े सिलेंडरों से गैस निकाल भरता था छोटे सिलिंडर
विज्ञापन

आरोपी गिरप्तार, तीन सिलिंडर और दो वॉल बरामद
करियाना दुकान की आड़ में चला रहा था गोरखधंधा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। करियाना दुकान की आड़ में बड़े सिलिंडरों में नाजायज तरीके से गैस निकाल कर छोटे सिलिंडरों में भरने वाले एक आरोपी को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नूरवाला रोड स्थित बजरंग विहार इलाके में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन गैस सिलिंडर के साथ साथ दो वॉल बरामद किए है। इस मामले में पुलिस ने बजरंग विहार के रहने वाले सरवन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी घर के बाहर ही करियाने की दुकान चलाता है। करियाने की दुकान चलानेकी आड़ में आरोपी बड़े सिलिंडरों में से गैस निकाल कर छोटे सिलिंडरों में बेचता है। ऐसा धंधा कर आरोपी लोगों की जान को खतरे में डाल रहा है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद आरोपी के घर पर छापामारी की तो वहां आरोपी बड़े सिलिंडरों में से गैस निकालकर छोटे सिलिंडर में भर रहा था। आरोपी छोटे सिलिंडरों में गैस निकाल कर परचून के तौर पर बेचता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि आरोपी के पास गैस सिलिंडर कहां से आता था और वह किस एजेंसी से सिलिंडर लेकर यह गोरखधंधा चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें