फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात बच्चों की तस्करी करते गिरोह के सदस्य रंगे हाथों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजात बच्चों की तस्करी करते गिरोह के सदस्य रंगेहाथ गिरफ्तार
विज्ञापन

दो दिन की बच्ची का किया सौदा, बहू-सास सहित चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)। सीआईए स्टाफ और थाना सिटी की पुलिस ने दो राज्यों के कई जिलों में नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ की अगुवाई में पुलिस ने एक समाजसेवी संस्था के सदस्य को ग्राहक बना कर बच्चा खरीदने के लिए जाल बिछाया। जिस में बच्चों की तस्करी करता गिरोह खुद आ फंसा। पुलिस ने दो दिन के बच्चों को बेचने आई बहू और सास सहित चार को गिरफ्तार किया है।
डीआईजी लुधियाना रेंज रणबीर सिंह खटड़ा ने बताया कि एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ को समाजसेवी संस्था ने नवजात बच्चों की तस्करी के मामले में शिकायत दी थी। जिस पर उन्होंने इसकी जमीनी स्तर पर हकीकत सामने आने के बाद कार्रवाई के लिए डीएसपी डी अमनदीप सिंह बराड़, डीएसपी जगरांव प्रभजोत कौर, सीआईए स्टाफ के प्रमुख इंस्पेक्टर लखवीर सिंह और थाना सिटी के प्रमुख इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने एक समाज सेवी संस्था के दो सदस्यों को मां बाप बताकर गिरोह से सौदेबाजी कराई। कई दिन बाद पुलिस के बिछाए जाल में बच्चा तस्कर गिरोह आ फंसा और आरोपियों दो दिन की बच्ची का 50 हजार रुपये में सौदा कर लिया। बीती रात यह गैंग बच्ची देने आए तो पुलिस ने घेर लिया और उनसे दो दिन की नवजात बच्ची को कब्जे से लेकर बाल घर तलवंडी धाम पहुंचाया। डीआईजी खटड़ा ने बताया कि इस गैंग में रमनदीप कौर पत्नी निशान सिंह और उसकी बहू राजवंत कौर पत्नी चरणजीत सिंह नाजूशाह वाला, फिरोजपुर के गांव साधुवाला निवासी लाभ सिंह, मुक्तसर की जगत सिंह वाला निवासी रचना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि इनकी एक साथी महिला सुमन फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब में पहला मामला
बच्चे को खरीदने का पंजाब में यह पहला मामला सामने आया है। गिरोह के सदस्य किसी परिवार से बच्ची से को खरीदकर लाए थे। पुलिस जांच कर रही है कि बच्ची को किस परिवार ने गिरोह को बेचा। पुलिस के अनुसार बच्ची को बेचने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें