फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे नाबालिग को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)। गांव सिधवां खुर्द में एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली नाबालिग को शादी का झांसा दे एक युवक ने अगवा कर लिया। परिजनों को पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत थाना दाखा की पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक नाबालिग के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी इलाके के स्कूल में पढ़ाई करती थी। 11 जुलाई को वह स्कूल गई थी लेकिन वापस नहीं आई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी दौरान किसी ने नाबालिग के परिजनों को बताया कि आरोपी उनकी बेटी को शादी का झांसा दे अगवा कर ले गया है। इसके बाद पुलिस के पास इसकी शिकायत की गई। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें