प्रवासी मजदूरों को लूटने में तीन काबू
लुधियाना। हथियारों के बल पर प्रवासी मजदूरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना सराभा नगर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी शहीद भगत सिंह नगर निवासी अखिलेश वर्मा, रोहित उर्फ छोटू और करण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। कोर्ट उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है पुलिस फरार साथी लंबू और बिजली की तलाश में जुटी है। एडीसीपी 3 सुरिंदर लांबा ने बताया कि आरोपियों दिवाली वाली रात गांव सनेत स्थित कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसके अलावा आरोपी प्रवासी मजदूरों को पीटकर उनसे नकदी और अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। मंगलवार को पुलिस को पता चला कि आरोपी इलाके में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।