फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में समारोह के अंदर घुसे युवक, पहले की हवाई फायर फिर व्यक्ति पर चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में गोलियां चला युवक पर फायर किया
विज्ञापन

बाल बाल बचा युवक, दो हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जस्सियां कालोनी एक घर में चल रहे समारोह में बाइक पर दो युवक घुस गए। युवकों ने पहले पिस्तौल से हवाई फायर किए और फिर समारोह में एक युवक पर गोली चला दी। हालांकि युवक बाल बाल बच गया। इस के बाद दूसरे युवक ने दातर से हमला कर दिया और धमकाते हुए दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना हैबोवाल की पुलिस ने संत विहार निवासी हरजीत सिंह की शिकायत पर लखविंदर सिंह उर्फ जस्सी और बलजीत सिंह उर्फ बावा के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में संत विहार के रहने वाले हरजीत सिंह ने बताया कि उसके दोस्त संदीप सिंह के घर समारोह चल रहा था। वह उसके घर गया हुआ था। इस बीच लखविंदर सिंह और बलजीत सिंह दोनों बाइक पर आए। आरोप है कि दोनों काफी नशे में थे। लखविंदर सिंह ने बिना किसी कारण रिवाल्वर से पहले हवाई फायर किया। फिर जब उसका दोस्त राजवीर उसे समझाने के लिए गया तो उसने राजवीर पर ही फायर कर दिया।राजवीर बाल-बाल बच गया। लखविंदर के साथी बलजीत सिंह ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जब लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी एएसआई भजन सिंह ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी फरार है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें