लुधियाना। थाना सदर पुलिस ने चोरी के माल को बेचने की फिराक में बैठे चोर गिरोह के तीन सदस्यों को काबू किया है। उनके पास से पुलिस ने चोरी के 12 मोबाइल बरामद किए है। तीन आरोपियों के काबू आने से 10 चोरी के मामले ट्रेस हो गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि चोरी के कई अन्य मामले भी सुलझ जाएंगे। एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली की दशमेश नगर निवासी सोनी यादव, संजू सोनी और गांव लोहारा निवासी सैकी खान चोरी करने के आदी हैं। इन तीनों को गिरफ्तार कर 12 मोबाइल फोन और एक चांदी की पायल बरामद की गई है।