फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों से मोबाइल फोन लूटने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और मोबाइल बरामद
आरोपी एक दिन के रिमांड पर, पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
राहगीरों से मोबाइल और अन्य सामान लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने टिब्बा रोड के मोती बाग कालोनी के रहने वाले अब्दुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ मोहम्मद जमील ने बताया कि दो दिन पहले इंद्रा कालोनी के रजत कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि आरोपी बाइक पर सवार था और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने किसी तरह आरोपी का पता लगा उसे काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक और लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया। आरोपी मूल रूप से उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर स्थित गांव माणक मोह का रहने वाला है। आरोपी काफी समय से इलाके में लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे रहा था और हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि उसके साथ गिरोह में कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें