फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की लाप्रवाही से दिल्ली से बठिंडा आ रही ट्रेन से चार लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा
विज्ञापन


ट्रेन में यात्रियों का चार लाख का सामान और नकदी चोरी
दिल्ली से बठिंडा आ रही थी ट्रेन
पांच परिवार गोवा घूम कर वापस आ रहे थे बठिंडा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
रेलवे की लापरवाही के चलते दिल्ली से बठिंडा आ रहे पांच परिवारों का कैश और कीमती सामान ट्रेन से चोर हो गया। वारदात के बारे में पीड़ित परिवारों को रविवार बठिंडा पहुंचने पर पता चला। इसके बाद पीड़ितों ने थाना जीआरपी के पास शिकायत दर्ज कराई। जानकारी देते हुए मनजिंदर सिंह निवासी बठिंडा ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने चार दोस्तों के परिवारों समेत गोवा घूमने गए थे। शनिवार को गोवा से वापस दिल्ली आए और दिल्ली से सरायरोल ट्रेन से बठिंडा के लिए जब टू टायर क्लास में अपनी सीटों पर सो रहे थे तो रविवार को सुबह करीब डेढ़ बजे अज्ञात लोगों ने उनका कीमती समान व नकदी चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्हें तब पता चला जब वह सुबह साढे़ तीन बजे बठिंडा पहुंच कर अपना समान इकट्ठा कर रहे थे। पीड़ित परिवारों के अनुसार चोरी हुए समान में गहने, नकदी व समार्टफोन थे। पीड़ितों के अनुसार करीब चार लाख रुपये की चोरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गाड़ी में एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं था और न ही अटेंडेट थे, जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने समान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि चोरी की शिकायत थाना जीआरपी के पास कर दी गई है। इस संबंध में थाना जीआरपी के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने कहा कि शिकायत पुलिस के पास आ गई है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।ेे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें