बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा, चार पर केस
लुधियाना। बहन के साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को गांधी नगर चौक के पास मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल करने के बाद आरोपी उसे धमकियां देते हुए फरार हो गए। घायल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन चार की पुलिस ने गांधी नगर के रहने वाले गांधी, दीपू, भानू और माऊ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।