धोखाधड़ी में परिवार के छह सदस्य नामजद
बठिंडा। थाना दयालपुरा पुलिस ने एक ही परिवार के छह सदस्यों समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरमेल सिंह, उसकी पत्नी जसपाल कौर, पुत्र जसविंदर सिंह, जगसीर सिंह, किरनजीत कौर, परम कौर पुत्रियां गुरमेल सिंह निवासी भगता भाईका और राम सिंह निवासी गांव जंगीराना के तौर पर हुई है। पुलिस को गई शिकायत में जीत सिंह निवासी गांव सैदोके ने बताया कि उसके लड़के धर्मजीत सिंह की किरनजीत कौर के साथ हुई थी। आरोपियों ने कहा था कि वह उसके लड़के को शादी के बाद कनाडा ले जाएंगे। इसके बदले में आरोपियों उससे बीस लाख रुपये ले लिए। इसके बाद धर्मजीत सिंह को कनाडा नहीं ले गए। एस आई होशियार सिंह ने बताया आरोपियों पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।