स्कूटर मेकेनिक ने फंदा लगा कर की आत्महत्या
एक सप्ताह पहले झगड़े के बाद पत्नी चली गई थी मायके
सुसाइड नोट मिला, साढ़ू को ठहराया मौत का जिम्मेदार
पुलिस ने नोट कब्जे में लेकर जांच की शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बस्ती जोधेवाल स्थित मेन रोड़ गुरु विहार में स्कूटर मकैनिक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब पड़ोसियों ने शव लटकता देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस नेजांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान परमजीत कुमार (35) के रूप में हुई है। जोकि स्कूटर रिपेयर का काम करता था। उसकी पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने साढ़ू को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
जानकारी देते हुए मृतक के भाई हरभजन सिंह ने बताया कि वह कटर मास्टर है, और होजरी में काम करता है। उसका भाई परमजीत कुमार शराब पीने का आदि था। इसलिए वह अपनी पत्नी के साथ अलग किराए के मकान में रहता था। उनके कोई औलाद नहीं थी। इसलिए उसके भाई ने मामा की बेटी को गोद लिया था। शराब पीने के कारण उसका अक्सर पत्नी से झगड़ होता था। उसकी पत्नी एक सप्ताह पहले उसे छोड़ कर मायके चली गई थी। पीछे से परमजीत कुमार अकेला ही था। हरभजन का कहना है कि रविवार सुबह उसे पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उसके भाई परमजीत ने सुसाइड की है। उसका कहना है कि परमजीत के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने साढ़ू को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन, परमजीत का अपने सांडू के साथ कोई विवाद नहीं था। फिर भी पता नहीं उसने उसका नाम क्यों लिखा है। थाना बस्ती जोधेवाल की इंचार्ज अंडरट्रेनी पीपीएस अधिकारी माध्वी शर्मा ने बताया कि परमजीत ने सुसाइड क्यों किया इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।