फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन लुटेरो ने हथियार दिखाकर लूटा कैश, पर्चा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार तीन लुटेरों ने हथियार दिखाकर लूटा कैश
विज्ञापन

बलोके, हंबड़ा रोड़ पर हुई सोमवार देर शाम हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हंबड़ा रोड, बलोके में बाइक पर जा रहे दो युवकों को तीन बाइक सवार लुटेरों ने घेर लिया। हथियार दिखाकर लुटेरों ने युवकों से कैश वाला बैग लूट लिया। इसके बाद लुटेरे धमकाते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में पखोवाल के रहने वाले अतुल सरोई की शिकायत पर तीन युवकों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वारदात सोमवार देर शाम की है। अतुल ने बताया कि वह अपने साथी सुभाष के साथ बाइक पर हैबोवाल से हंबड़ा रोड स्थित बलोके की तरफ जा रहे थे। इस बीच बाइक पर तीन युवक आए। उन युवकों ने मुंह पर रुमाल बांधे थे। युवकों ने अपनी बाइक, उसकी बाइक के सामने लगा दी और हथियार के बल पर कैश ले लिया। उनके पास एक बैग था, जिसमें 7 हजार 980 रुपये थे। इसके अलावा कंपनी के आईडी कार्ड व जरूरी दस्तावेज थे। एएसआई ज्ञान सिंह ने बताया कि मामले में पर्चा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए जहां वारदात हुई, उसके आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें