फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यार्न ब्रोकर को पिस्तौल की नौक पर लूटने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
यार्न ब्रोकर को लूटने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से तीस हजार रुपये और बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
लोहड़ी मांगने के लिए एचआईजी कालोनी में यार्न ब्रोकर शांति लाल के घर में घुस कर पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को थाना मोती नगर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के चार सदस्य फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीस हजार रुपये, और लूट की वारदात में इस्तेमाल किए गए दो बाइक बरामद किए है। आरोपियों की पहचान राजीव गांधी कालोनी के रहने वाले काला उर्फ धीरी व गौतम कुमार उर्फ भबल के रुप में हुई है। गिरोह के रंजीत राणा, सन्नी उर्फ बोद्धा, शिवम उर्फ शिबू और विकास उर्फ दच्ची अभी फरार है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार साथियों पता लगाने में जुटी है।
यार्न ब्रोकर शांति लाल की पत्नी और बेटे की मौत हो चुकी है, उनका एक बेटा भारत भूषण बीमार है और वह बिस्तर पर ही रहता है। शांति लाल ही उसकी देखभाल करते है। शुक्रवार की रात लुटेरा गिरोह के छह सदस्य घर के बाहर आए और उन्होंने दरवाजा खटखटाया। शांति लाल ने दरवाजा खोला तो एक युवक ने लोहड़ी मांगी। इसी बीच अचानक सभी लोग अंदर घुस गए। जब तक शांति लाल कुछ कर पाते आरोपियों ने पिस्तौल तान दी और बिस्तर पर पड़े उसके बेटे को भी गन प्वाइंट पर ले लिया। आरोपियों ने घर से डेढ़ लाख रुपये, चांदी और अन्य जेवरात लूटे और फरार हो गए। आरोपियों ने बिस्तर पर पड़े शांति लाल के बेटे को भी काफी पीटा। दोनों इस कदर डर गए कि उन्होंने काफी समय बाद जाकर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए। एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी नजर आए। इसके बाद पुलिस ने जांच की और सभी आरोपियों का पता लगाया। इनमें से पुलिस ने दो को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने कारिंदे रंजीत राणा ने बनाई थी योजना
पुलिस के अनुसार रंजीत राणा पहले शांति लाल के पास काम करता था। उसे शांति लाल के बारे में पूरी जानकारी थी कि उसके घर में कौन कौन है। आरोपी ने कुछ समय पहले ही शांति लाल से काम छोड़ दिया था और पैसों की लालच में उसने शांति लाल को ही टारगेट बना डाला। आरोपी ने साथियों के साथ मिल लूट की प्लानिंग तैयार की थी। वह लूट करने में तो कामयाब हो गया, उसके साथी पुलिस के हाथ लग गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे उसके साथियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें