फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे का फायदा उठा फैक्ट्रियों से करते थे चोरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे का फायदा उठा करता था चोरियां
विज्ञापन

पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, साथियों की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
घने कोहरे का फायदा उठा रातमें साथियों के साथफैक्ट्रियों से कपड़ा और अन्य कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने टी प्वाइंट टिब्बा रोड से नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने एक छोटा हाथी वाहन, 22 रोल कपड़ा और एक हजार पीस तैयार टी शर्ट बरामद की है। पुलिस ने शक्ति नगर के रहने वाले इमामुद्दीन के खिलाफ मामला दज उसे मंगलवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथी मोहसिन, अली, मारूफ, सन्नी, कामिल और सलीम की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एडीसीपी 4 राजवीर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले चंद्र जैन की न्यू माधोपुरी स्थित फैक्टरी में चोरी हुई थी। इसका केस थाना दरेसी में दर्ज है। चौकी टिब्बा रोड के इंचार्ज कपिल कुमार की अगवाई में पुलिस पार्टी ने टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इमामुद्दीन छोटा हाथी वाहन लेकर जा रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 26 रोल कपड़ा और चार बोरे धागा भी बरामद किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी के साथ मोहसिन, अली और मारूफ के अलावा सन्नी, कामिल और सलीम भी शामिल थे जिन्होंने चंद्र जैन की फैक्टरी और एक अन्य फैक्टरी से सामान चोरी किया था। आरोपी चोरी के सामान को सस्ते भाव में बेच कर हिस्सा बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें