फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यकर विभाग के अधिकारियों से की थी धक्कामुक्की, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर अधिकारियों से बदसलूकी, केस दर्ज
विज्ञापन

लुधियाना। कैलीबर प्लाजा एसी मार्केट में छापामारी करने आयकर विभाग के अधिकारियों से दुकानदारों ने बदसलूकी की। इतनी ही नहीं दुकानदारों ने अधिकारियों से धक्कामुक्की कर गालियां और धमकियां दी। थाना कोतवाली की पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारी जाहिद प्रवेज, गौरव बिहारी, विजय कुमार गर्ग, अश्वनी कुमार व मुकंद सिंह टिवाणा की शिकायत पर कैलीबर प्लाजा एसी मार्केट स्थित आरपी एमब्रोडरी गुरविंदर सिंह मालिक, कबीर इंटरनेशनल के गुरचरण, बंटी, लक्की, राहुल, सोनू, रिशव ग्रोवर और दुकानदार सुरदिंर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक वह सूचना मिलने के बाद वीरवार को छापामारी के लिए गए थे। जब अधिकारी आरोपियों की दुकानों में घुसे तो उन्होंने धक्कामुक्की करते हुए गालियां और देख लेने की धमकियां दी। पुलिस के आने से पहले ही दुकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें