नाबालिग को फार्म पर ले जाकर किया दुष्कर्म
लुधियाना। बिस्कुट लेने के लिए घर से निकली नाबालिग को दो युवकों ने घुमाने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। वह उसे एक फार्म हाउस में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता घर पहुंची तो उसने सारी बात परिजनों को बताई। इसके बाद थाना सराभा नगर की पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर गांव सनेत के रहने वाले ज्ञानइंद्र कुमार और प्रमोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सराभा नगर के एसएचओ बृज मोहन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।