जेल से आते ही करने लगा तस्करी, काबू
लुधियाना। करीब एक साल पहले जमानत पर जेल से बाहर आए आरोपी ने फिर से नशा तस्करी शुरू कर दी। आरोपी महानगर के अलग अलग इलाकों में हेरोइन की खेप सप्लाई कर रहा था। एसटीएफ टीम ने आरोपी को शेरपुर चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 180 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी मोहल्ला न्यू शिमलापुरी निवासी जतिंदर सिंह उर्फ बब्बू के खिलाफ थाना मोती नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया। कोर्ट से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। वह करीब एक साल पहले ही जमानत पर छूट कर बाहर आया है। जेल से बाहर आते ही आरोपी फिर से नशा तस्करी करने लगा।