फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

--ससुराल वालों से परेशान युवती के आत्महत्या करने का मामला--

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, बाकी फरार
विज्ञापन

ससुराल वालों से परेशान युवती के आत्महत्या करने का मामला
आरोपी पति को सोमवार सुबह अदालत में पेश करेगी पुलिस
अमर उजाला स्यूरो
लुधियाना। हैबोवाल के हरगोबिंद नगर इलाके में ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली मनप्रीत कौर के पति पवन गुप्ता को थाना हैबोवाल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दहेज हत्या के मामले में नामजद किए गए आरोपी पवन गुप्ता को पुलिस सोमवार को अदालत में पेश करेगी जबकि इस मामले में पवन के परिजन अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस छापामारी करने में जुटी है। पुलिस ने इस मामले में पवन के अलावा उसके पिता संतोष गुप्ता, सास संयोगिता रानी, मौसी सास प्रेमो और रवि के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना हैबोवाल में तैनात एएसआई भजन सिंह ने बताया कि आरोपी पवन गुप्ता को तो पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी की गई थी लेकिन घर पर ताला लगा होने के कारण कोई नहीं मिला। उनके रिश्तेदारों और अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनप्रीत के शव का पोस्टमार्टम रविवार को करवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया है। गौरतलब है कि मनप्रीत ने करीब छह महीने पहले पवन के साथ लव मैरिज की थी। दोनों ने परिवार वालों के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद पवन अपने परिवार वालों के साथ रहने लगा। दो महीने बाद ही आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर मनप्रीत को तंग करना शुरू कर दिया। कुछ समय पहले मनप्रीत और पवन अलग रहने लगे। ससुराल वालों की ओर से लगातार दहेज के लिए परेशान करने के कारण तंग मनप्रीत ने शनिवार को आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें