राहगीरों से लूट करने के दो आरोपी काबू
लुधियाना। हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को सीआईए वन की पुलिस ने ज्वाला सिंह चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों सो लूट के छह मोबाइल फोन और बिना नंबर की एक एक्टिवा बराम की है। थाना हैबोवाल पुलिस ने छोटी हैबोवाल स्तित गोपाल नगर निवासी शंकर कुमार उर्फ शंकर और हैबोवाल जोशी नगर निवासी विशाल कुमार उर्फ जोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। वहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।