फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरी और मोबाइल फोन लूटने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चोरी और मोबाइल फोन लूटने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

लुधियाना। पलक झपकते ही वाहन चोरी और चोरी की वाहनों पर सवार हो मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरा गिरोह के दो सदस्यों को थाना सीआईए की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सलेम टाबरी में इस मामले में सलेम टाबरी के मोहल्ला पीरुबंदा निवासी नरिंदर सिंह उर्फ हैप्पी और मोहल्ला अशोक नगर निवासी चेतन कुमार उर्फ चंदू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने जस्सियां टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस ने आरोपियों को बाइक पर जाते हुए रोक लिया और कागजात की मांग की। आरोपियों ने बताया कि उक्त बाइक चोरी का है और उन्होंने कुछ दिन पहले ही इलाके से बाइक चोरी किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बाइक पर सवार होकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें