फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति का ड्राइवर 1.90 लाख रुपये लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रासर
विज्ञापन

बैंक से पैसे निकलवाकर गाड़ी में रखे थे, ड्राइवर के नाम के अलावा कोई जानकारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। उद्योगपति के पास एक साल से बतौर ड्राइवर काम कर रहे एक व्यक्ति ने मालिक की गाड़ी से 1.90 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। वह जाते हुए गाड़ी में 50 हजार रुपये छोड़ गया। मालिक को उस समय पता चला जब वह जाने के लिए उसे बुलाने लगे। गाड़ी की चाबी दफ्तर से मिली और गाड़ी से पैसे गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डुगरी निवासी नरिंदर कालड़ा की शिकायत पर रमाकांत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

नरिंदर कालड़ा के मुताबिक उनकी ढंढारी कलां इलाके में कुर्सियां बनाने की फैक्टरी है। आरोपी रमाकांत उनके पास करीब एक साल से काम कर रहा था। वह उनकी मारुति ब्रेजा कार चलाता था। उन्होंने शुक्रवार को कलसी नगर इलाके में स्थित एचडीएफसी बैंक से दो लाख 40 हजार रुपये की नकदी निकलवाई थी। वह पौने चार बजे फैक्टरी चले गए। पैसे गाड़ी में ही पड़े रहे और वह दफ्तर के अंदर चले गए। कुछ समय बाद उन्होंने कहीं जाना था तो आरोपी रमाकांत को बुलाया लेकिन वह नहीं मिला। जब दफ्तर में देखा तो गाड़ी की चाबी वहां पड़ी थी। उन्होंने गाड़ी के अंदर देखा तो पचास हजार रुपये पड़े थे। आरोपी एक लाख 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गया था। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी रमाकांत के बारे में फैक्टरी मालिकों को नाम के अलावा कुछ पता नहीं है। पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है। जल्द ही उसका पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें