फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रा के साथ छेडछाड करने वाले तीन युवाओं पर पुलिस ने किया केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोप में आरोपियों पर केस
विज्ञापन

बठिंडा। एक गांव में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर गांव माइसरखाना निवासी गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह और जसवंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि जब उनकी बेटी वीरवार को स्कूल से घर की ओर से आ रही थी तो आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां ने बताया कि उक्त घटना के बाद तुरंत उनकी बेटी ने उनको बताया। थाना कोटफत्ता पुलिस की एएसआई रजिंदर कौर ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मां के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें