मंडी गोबिंदगढ़ में 906 पेटी शराब बरामद
मंडी गोबिंदगढ़।
पुलिस ने जीटी रोड स्थित मुगलमाजरा गांव तथा फोकल प्वाइंट इलाके स्थित अजनाली गांव के एक गोदाम से एक्साइज विभाग की टीम के साथ 906 अंग्रेजी व देसी शराब की पेटियां बरामद कीं हैं। दोनों गोदाम सील करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एक्साइज विभाग के ईटीओ परमिंदर सिंह ने बताया कि टीम ने दो विभिन्न जगहों पर रेड की। गांव मुगलमाजरा के एक गोदाम से स्टोर की गई 386 देसी व 100 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अजनाली गांव स्थित से 420 अंग्रेजी शराब बरामद की है।
ईटीओ परमिंदर सिंह ने बताया कि 420 पेटी वाले ठेकेदार ने सारी शराब के कागजात पक्के बिल के तौर पर पेश करने का दावा किया है जोकि ठेकेदार द्वारा सुबह पेश किए जाएंगे। फिलहाल टीम ने दोनों गोदामों को सील करके कार्रवाई कर दी है। इस टीम में ईटीओ हरसिमरत कौर गरेवाल, थाना प्रभारी महिंदर सिंह भी अपनी पुलिस पार्टी समेत मौजूद रहे।