ट्रेवल एजेंट ठगी के आरोप में नामजद
हलवारा (लुधियाना)। थाना सदर रायकोट की पुलिस ने आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एक युवक से साढ़े चार लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में ट्रेवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव सहबाजपुरा के रंजीत सिंह ने एसएसपी लुधियाना देहाती को दी थी। जांच के बाद मामला दर्ज किया गया। रंजीत सिंह के मुताबिक लुधियाना के जीवन प्रीत नगर के रहने वाले नवप्रीत सिंह ने उससे आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये लिए। बाद में न उसे आस्ट्रेलिया भेजा और न ही रकम वापस की।पुलिस से शिकायत करने पर नवप्रीत सिंह ने साढ़े चार लाख के चेक दे दिए। खाते में रुपये न होने पर चेक बाउंस हो गए। थानेदार जसबीर सिंह जांच में ठगी की पुष्टि होने पर आरोपी नवप्रीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।