फतेहगढ़ साहिब। जिले के गांव खेड़ी भाईकी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के बेटे अर्जन सिंह ने थाना बड़ाली आला सिंह पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता सतनाम सिंह (46) वेल्डिंग का काम करते थे और वह पिछले कुछ महीनों से मानसिक तौर पर परेशान रहते थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह जब कमरे में गए तो देखा कि पिता सतनाम सिंह छत के साथ फंदे पर झूल रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेजा है।