फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा किलो अफीम सहित दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा किलो अफीम और 6 लाख नकदी सहित दो काबू
विज्ञापन

संगरूर। यूपी से अफीम लाकर मालेरकोटला क्षेत्र में सप्लाई करनेवाले दो व्यक्तियों को मालेरकोटला पुलिस ने आधा किलो अफीम और छह लाख चालीस हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। मालेरकोटला के डीएसपी योगीराज शर्मा ने बताया कि एसआई हरमीतसिंह अपनी पुलिस टीम और एसटीएफ संगरूर के कर्मचारियों के साथ मालेरकोटला ट्रक यूनियन में मौजूद थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि कर्म सिंह निवासी चक सेखूपुरा और ओमवीर निवासी गांव माहतमपुर जिला बरेली (यूपी) यूपी से अफीम मंगवाकर मालेरकोटला में बेचने आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को सेमसनज कालोनी टी-प्वाइंट के पास काबू कर लिया। पुलिस ने इनसे आधा किलो अफीम और ड्रग मनी के छह लाख चालीस हजार रुपये बरामद किए। डीएसपी योगीराज शर्मा ने बताया कि दोनों को मालेरकोटला अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ पहले भी थाना संदौड़ और अहमदगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें