फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी सेंटर कैंसलेशन रिपोर्ट मामले में पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी ने लगाई अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी सेंटर कैंसलेशन रिपोर्ट मामले में पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी ने लगाई अर्जी
विज्ञापन

अगली सुनवाई 7 दिसंबर को, पंजाब सरकार को अपना जवाब फाइल करने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विजिलेंस द्वारा सिटी सेंटर को लेकर जिला सेशन अदालत में फाइल की गई कैंसलेशन रिपोर्ट में बुधवार को नया मोड़ आ गया। जिला सेशन जज गुरवीर सिंह अदालत में पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी ने अपने वकील के जरिये अर्जी फाइल कर केस में शामिल करने के लिए कहा, ताकी वह भी अपना पक्ष रख सकें। अदालत ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को 7 दिसंबर को अपना जवाब फाइल करने के लिए कहा है। गौर हो कि सिटी सेंटर मामले में इससे पहले पूर्व एसएसपी विजिलेंस कंवलजीत सिंह संधू और लुधियाना आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस भी अर्जी लगा चुके हैं। लेकिन इन दोनों की अर्जी खारिज हो चुकी है। विधायक बैंस अब हाईकोर्ट में कैंसलेशन के खिलाफ अर्जी दायर कर चुके हैं। सुमेध सैनी के वकील रमनप्रीत सिंह संधू के अनुसार अर्जी में लिखा है कि इस केस के संबंध में पूर्व डीजीपी के पास कई अहम बातें हैं। इसलिए उनका भी पक्ष भी सुना जाए। उनकी अर्जी पर सरकार का पक्ष जानने के लिए 7 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें