दुकानदार ने नहर में छलांग लगा जान दी
बठिंडा। पुराना थाना रोड पर आटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने झील में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली । मृतक की पहचान जसवीर सिंह (36) निवासी मुलतानिया रोड के तौर पर हुई है। थाना थर्मल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। सहारा जनसेवा संस्था के अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि उनके कंट्रोल रूम पर सूचना आई थी कि एक व्यक्ति का शव झील नंबर दो में उतरा रहा है। संस्था के सदस्यों ने पुलिस की हाजिरी में शव को झील से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिवचंद ने कहा कि पुलिस ने दुकानदार के खुदकुशी करने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह होना सामने आ रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही असलियत सामने आएगी ।