फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर चौबीस लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस में भर्ती का झांसा देकर 24 लाख ठगे
विज्ञापन

बठिंडा। थाना नंदगढ पुलिस ने पंजाब पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान तेजवीर सिंह और संदीप कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है। पुलिस को दर्ज कराए ब्यानों में केवल कृष्ण ने बताया कि दोनों आरोपियों के साथ उनकी जान पहचान थी। इसी दौरान दोनों ने उसके रिश्तेदारों व दोनों बेटियों को पंजाब पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर उससे 24 लाख रुपये ले लिए। लेकिन अब तक आरोपियों ने न तो उसकी बेटियों को पुलिस में भर्ती कराया और न ही उसके पैसे वापस किए। थाना नंदगढ पुलिस के एएसआई गमदूर सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें