जाली दस्तावेजों पर प्लॉट बेच एंठे लाखों
लुधियाना। ताजपुर रोड की रहने वाली बुजुर्ग महिला को मां-बेटे ने ठग लिया। उसे किसी और का खाली प्लॉट दिखाकर जाली दस्तावेजों पर 70 वर्ग गज का सौदा कर लाखों रुपये ले लिए। वहीं बाद में पता चला कि दस्तावेज जाली हैं और जो प्लाट दिखाया था, वह किसी और का है। इस मामले में बुजुर्ग महिला कुलदीप कौर की शिकायत पर आरोपी बेटे सोनू पाल और उसकी मां कृष्णा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुलदीप कौर का कहना है कि सोनू पाल ने उसके बेटे गगनदीप को भामियां में एक 70 वर्ग गज का प्लॉट दिखाया। उक्त आरोपी मां-बेटे ने उनसे पैसे ले लिए। उसके बाद पता चला कि जो इकरारनामे पर जगह थी, वह उस जगह पर नहीं है। इसके अलावा इकरारनाम भी जाली बना हुआ था। फिर उन्होंने शिकायत पुलिस को दी।