लुधियाना। सीएमसी अस्पताल के पास मंगलवार की देर रात को मामूली बात को लेकर दो पक्षों में भिड़तं हो गई। कहासुनी से शुरू हुई बात पहले मारपीट और पत्थरबाजी तक पहुंची। इसी दौरान एक गुट ने रिवाल्वर निकाल कर हवा में गोलियां चलाई और कुछ सीधी गोलियां चला दी। इससे एक युवक के गोली कंधे पर जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। उसे सीएमसी अस्पताल दाखिल कराया। घायल की पहचान सिमरनजीत सिंह के रुप में हुई है। झगड़े का कारण कार पार्किंग बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में सिमरनजीत सिंह की शिकायत पर सीएमसी अस्पताल चौक में मोबाइल असेसरी की दुकान चलाने वाले साबी और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। एसएचओ इंस्पेक्टर लवजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जोगा।