बरनाला। सदर बाजार के नेहरू चौक में रविवार सुबह 8.00 बजे चिट्टे का नशा कर युवक आपस में भिड़ गए। उन्होंने एक दूसरे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। चश्मदीदों ने बताया कि पहले दोनों रेलवे स्टेशन के पास सुनसान जगह पर चिट्टा पी रहे थे। किसी बात पर दोनों में तकरार हो गई। दोनों लड़ते-लड़ते सदर बाजार के नेहरू चौक में आ गए। दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे कि उसको डोज कम दी गई है और दूसरे ने डोज ज्यादा ले ली है। दोनों काफी देर तक हुड़दंग मचाते रहे। थाना प्रभारी गुरवीर सिंह ने कहा कि उनको किसी ने सूचना नहीं दी।