फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने मामले की गवाही अपने हक में करवाने को हवाई फायर कर धमकाया, तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। पहले दर्ज मारपीट के एक मामले में गवाही अपने हक में करवाने के लिए कुछ लोगों ने पीड़ित को धमकाया और हवाई फायर कर दहशत फैलाई। इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने जसप्रीत सिंह की शिकायत पर सुखमेल सिंह ग्रेवाल, राज ग्रेवाल और सुखदेव सिंह उर्फ सोनू धीर पर मामला दर्ज किया है। जसप्रीत सिंह ने बताया कि उसके रिश्तेदार पर मई महीने में कुछ लोगों ने हमला किया था। उक्त मामले में थाना टिब्बा में पर्चा दर्ज हुआ था। मामले में वह गवाह है। उक्त आरोपियों ने उसे कहा कि वह उनके हक में गवाही दे। उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो आरोपियों ने उसे धमकाया और डराने के लिए 12 बोर की दोनाली से हवाई फायर किए। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें