फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ढंग से काटा मोड, बेकाबू आटो ट्रक में घुसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। ट्रांसपोर्ट नगर से समराला चौक जा रहा आटो बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के नीचे घुस गया। हादसे में चालक के साथ बैठे व्यक्ति की मौत हो गई और चालक सहित बाकी सवारियां घायल हो गईं। मृतक की पहचान सहिज राम के तौर पर हुई है। थाना मोती नगर पुलिस ने मृतक की पत्नी रंजना की शिकायत पर चालक गुरचरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सैणी कालोनी की रहने वाली रंजना ने बताया कि वह अपने पति और बहन रेखा के साथ रिश्तेदार के पास जा रही थी। घर के पास से एक आटो किया। वह सभी पीछे बैठ गई। पति सहिज राम आटो चालक के साथ आगे बैठ गया। आटो में उनके अलावा दो अन्य सवारियां भी थीं। चालक ने ट्रांसपोर्ट नगर पर गलत ढंग से मोड़ काटा, जिस कारण आटो बेकाबू हो गया और सड़क पर खड़े ट्रक के नीचे घुस गया। इससे उसके पति सहिज राम की मौके पर ही मौत हो गई और उसके समेत बाकी सवारियां घायल हो गई। एसआई बलदेव राज का कहना है कि हादसे में आटो चालक भी घायल हुआ है। वह अस्पताल दाखिल है। जैसे ही उसकी छुट्टी होगी, उसे काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें