बरनाल। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के महिलकलां के नेता बहादुर सिंह निवासी महिलकलां की हत्या के आरोप में थाना महिलकलां की पुलिस ने दो व्यक्तियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहर सिंह ने बताया कि 29 जून को बहुादर सिंह गांव छीनीवाल कलां रोड महिलकलां पर बने अपने मुर्गी फार्म में सो रहा था। उसका शनिवार की रात को अज्ञात व्यक्तिों कत्ल कर दिया था।। जांच के बाद सुराग लगा कि जसवंत सिंह व गुरप्रीत सिंह निवासी महिलकलां ने तेजधार हथियार से हमला कर उसका कत्ल किया। मृतक के बेटे के बयान के आधार पर जसवंत सिंह व गुरप्रीत सिंह पिर कत्ल का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही कत्ल के असली कारणों का पता चलेगा।