फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्ट्रेलिया गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। अपने परिवार से मिलने आस्ट्रेलिया गए व्यक्ति के घर को चोरों ने निशाना बनाकर कीमती सामान चोरी कर लिया। पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना हैबोवाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि चोर कितना सामान चोरी कर ले गए हैं। न्यू टैगोर नगर निवासी हरीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में अशोक शर्मा रहते हैं। 28 जून को वह अपने परिवार से मिलने के लिए आस्ट्रेलिया गए थे। शनिवार को उन्होंने देखा कि अशोक शर्मा के घर के ऊपरी कमरे की खिड़कियां खुली है। उन्हें शक हुआ कि आखिरकार उनके घर की खिड़कियों को किसने खोला है। वह तुरंत पड़ोसी पंकज गुप्ता के घर गए क्योंकि अशोक शर्मा अपने घर की चाबियां पंकज गुप्ता को देकर गए थे। चाबियां लेने के बाद उन्होंने घर खोलकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें