फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा पॉलिसी के नाम पर 33 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। जीवन बीमा पालिसी के नाम पर अज्ञात आरोपी ने 33 हजार रुपये ठग लिए। थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। तेहगंज निवासी दर्शन कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसके मोबाइल पर फोन आया। इसमें अज्ञात व्यक्ति ने उसे जीवन बीमा पालिसी करवाने के लिए कहा। उस व्यक्ति ने पालिसी के संबंध में बड़े फायदे गिनाए। वह उसके झांसे में आ गया। आरोपी ने अपने पंजाब एंड सिंध बैंक खाते में पालिसी का पैसा जमा करवाने के लिए कहा। उसने खाते में 33 हजार रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर ही बंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें