बरनाल। एक गांव में नाबालिग लड़की को नशीली दवा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी को अदालत में पेश कर शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया गया। थाना सिटी 1 की महिला पुलिस अधिकारी अमनदीप कौर ने बताया कि गुरुद्वारा के ग्रंथी ने अप्रैल में अपने दोस्त को मुलाकात के बाद उसकी बेटी को पाठ सिखाने के लिए उसके पास भेजने को कहा। इस दौरान ग्रंथी ने नाबालिग को अपने कमरे में नशे की दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। जब उसका पिता उसको मिलने पहुंचा तो लड़की ने सारी घटना की आपबीती सुनाई । इसके बाद पिता पुलिस के पास पहुंचा व ग्रंथी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। इस पर थाना सिटी की पुलिस केस दर्ज कर आरोपी ग्रंथी गिरफ्तार किया।