लुधियाना। लुटेरों ने रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़ कर घर वापस जा रहे न्यू कुंदनपुरी निवासी मुकेश कुमार को दोमोरिया पुल के पास रविवार को चाकू दिखा कर उससे मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मुकेश ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी काबू में नहीं आ सके। मुकेश ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मुकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर रहे एएसआई गुरमीब सिंह का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा काबू कर लिया जाएगा।