लुधियाना। चोरों ने गांव फुल्लावाल स्थित आनंद विहार में रहने वाले टीचर के सूने घर के ताले तोड़ कर सोने चांदी के जेवरात के साथ साथ साढ़े 17 हजार रुपये चोरी कर लिए। थाना सदर की पुलिस जांच के बाद टीचर मदन लाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकात में पक्खोवाल रोड स्थित डीएवी स्कूल में टीचर तैनात मदन लाल ने बताया छुट्टियां होने के कारण परिवार के साथ रिश्तेदारों के घर 14 जून को गए थे। चोरों ने घर के ताले तोड़ कर जेवरात और नकदी चोरी कर ली। जब देर रात को घर लौटे तो चोरी का पता लगा। जांच अधिकारी एएसआई गुरप्रीत सिंह ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।