लुधियाना। ओलेक्स एप पर सस्ते एसी की एड देख एक महिला ने फोन पर संपर्क किया तो आगे से बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को फौजी बता एसी दिलाने का झांसा दे महिला से 11.200 की ठगी मार ली। आरोपी ने उससे पैसे पेटीएम के जरिए मंगवा लिए और उसके बाद न तो उसके पैसे दिए और न ही एसी भिजवाया। खुद को ठगा जानकर महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिविजन दो की पुलिस ने कूचा नंबर 13 फील्डगंज निवासी सीमा रानी की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही पता करा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।