फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी की सचिव के साथ दो आरोपियों ने की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। मार्केट कमेटी की सचिव से दो आरोपियों ने हाथापाई कर सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली। नई अनाज मंडी साहनेवाल स्थित मार्केट कमेटी की सचिव हरप्रीत कौर घुम्मण की शिकायत पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने कूमकलां के गांव कनेच निवासी रिखी सिंह और गुरमुख सिंह के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मोहाली के हेड ऑफिस में कोई शिकायत हुई थी। शिकायत की जांच उनके पास पहुंची थी। जांच के लिए आरोपियों को अपने दफ्तर में बुलाया। दफ्तर में पहुंचे आरोपियों ने उनके और स्टाफ के साथ हाथापाई कर गाली गलौच किया। इसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें