बठिंडा। ससुराल वालों की ओर से बेटी को परेशान किए जाने को लेकर पिता ने जहर निगल लिया। मामला सामने आने पर थाना रामपुरा सिटी पुलिस ने मृतक के बेटे गुरप्रीत सिंह के बयान पर विवाहिता के पति कर्णतेज सिंह, ससुर सतनाम सिंह और सास छिंदरपाल कौर निवासी बरनाला के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन सिमरनजीत कौर की शादी कुछ समय पहले कर्णतेज सिंह निवासी बरनाला के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी बहन को ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी थी। जिसके बारे में बहन ने उसके पिता अजायब सिंह को बताया। गुरप्रीत ने बताया कि उसके पिता अपनी बेटी के साथ मारपीट की बातों को सहन नहीं कर पाए। जिसके चलते उन्होंने वीरवार को जहर निगल लिया। थाना सिटी रामपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस ने गुरप्रीत के बयान पर कर्णतेज सिंह, ससुर सतनाम सिंह और सास छिंदरपाल कौर निवासी बरनाला के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।