फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरा धमका कर एटीएम लेते थे लूट, पासवर्ड पूछ निकलवा लेते थे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम छीनकर धमकाकर पासवर्ड लेकर निकालते थे रुपये
विज्ञापन

दो आरोपियों को फोकल प्वाइंट की पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपियों ने डेढ़ दर्जन से ऊपर की है वारदात, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। हथियारों के बल पर डरा धमका कर राहगीरों से एटीएम लूटने के बाद पासवर्ड लेकर पैसे निकलवाने वाले दो आरोपियों को थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने निच्ची मंगली के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 9 एटीएम कार्ड और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाले बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान ग्यासपुरा के विजयइंद्र नगर स्थित जैन कालोनी निवासी अंकुश कुमार उर्फ काली और अरुण जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार आरोपी लूटपाट की वारदात करने के आदी है। आरोपियों ने बाइक पर जाली नंबर लगा रखा था और सुनसान जगह पर राहगीरों को रोककर हथियारों के बल पर उनसे एटीएम कार्ड छीन लेते थे। धमकियां देकर आरोपी पासवर्ड ले लेते थे और खुद फरार हो जाते थे। बुधवार को आरोपियों ने ढंढारी कलां निवासी भगवान जहां से एटीएम लूट किया था। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में घूम रहे है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के एटीएम मिले है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शेरपुर और उसके आसपास इलाकों में करीब डेढ़ दर्जन के करीब वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई थानों में मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उनके साथ गिरोह मे कितने लोग शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें